Follow Channel
Balaghat News: तीन साल की भक्ति रंग लाई, बालाघाट में बनेगा खाटू श्याम का भव्य मंदिर - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat News: तीन साल की भक्ति रंग लाई, बालाघाट में बनेगा खाटू श्याम का भव्य मंदिर

By Sonu bisen

Published on: December 16, 2025

Follow Us

Balaghat News तीन साल की भक्ति रंग लाई, बालाघाट में बनेगा खाटू श्याम का भव्य मंदिर

---Advertisement---

Balaghat News:  पिछले तीन वर्षों से “प्रयास: एक कदम सनातन की ओर” अभियान के तहत बालाघाट में नियमित कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें नगरवासियों का भरपूर सहयोग मिला। इसी निरंतर भक्ति और समर्पण का परिणाम है कि अब बालाघाट में खाटू श्याम मंदिर निर्माण का सपना साकार होने जा रहा है। श्री श्याम मित्र मंडल और श्री श्याम महिला मित्र मंडल से लगातार जुड़ते श्रद्धालुओं ने इस आंदोलन को जन-आस्था का रूप दे दिया है।

मकर संक्रांति पर भूमि पूजन की ऐतिहासिक घोषणा

श्री श्याम मित्र मंडल बालाघाट के सदस्य प्रियांश अग्रवाल ने जानकारी दी कि 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मंदिर की प्रस्तावित भूमि पर भूमि पूजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम खाटू धाम के निज मंदिर पुजारी एवं मंत्री श्री मानवेंद्र सिंह चौहान के सानिध्य में संपन्न होगा। यह दिन बालाघाट के श्याम प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक होगा।

Balaghat News तीन साल की भक्ति रंग लाई, बालाघाट में बनेगा खाटू श्याम का भव्य मंदिर

10,000 वर्गफुट भूमि का पुण्य दान

मंदिर निर्माण के लिए श्री राम मंदिर ट्रस्ट एवं बालाघाट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरेश सोनी ने अपने माता-पिता की स्मृति में भटेरा रोड पर स्थित 10,000 वर्गफुट भूमि दान करने की घोषणा की। भूमि पूजन के बाद लक्ष्य है कि अगले एक से डेढ़ वर्ष में खाटू श्याम मंदिर का भव्य स्वरूप तैयार हो जाए।

भूमि पूजन के दिन होंगे तीन विशेष आयोजन

भूमि पूजन के दिन प्रातः निशान यात्रा, दोपहर में विधिवत भूमि पूजन और संध्या को भव्य कीर्तन का आयोजन होगा। जयपुर से आयुष सोमानी और अभिषेक नामदेव, कटिहार से आदर्श दादीजी तथा बालाघाट की सोनाली नागेश्वर भजनों की प्रस्तुति देंगी।

read also: विराट और अनुष्का ने फिर लिया संत का आशीर्वाद, प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जीवन मंत्र

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment