बालाघाट जिले में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज़-2027 को लेकर युवाओं के बीच जागरूकता और पंजीयन अभियान चलाया जा रहा है। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग और माय भारत बालाघाट की ओर से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को इस पहल से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
अभियान के तहत जिला और विकासखंड स्तर पर खिलाड़ियों, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, खेल क्लबों, लाइब्रेरी और बस स्टेशन सहित अलग-अलग स्थानों पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को दी जा रही जानकारी
जिला खेल अधिकारी राहुल बारेसा ने बताया कि लालबर्रा विकासखंड में विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने युवाओं से इस राष्ट्रीय पहल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
उन्होंने बताया कि VBYLD QUIZ-2027 युवाओं के लिए अपने विचार और विजन सामने रखने का मंच है। इसके माध्यम से युवा अपने जिले और राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
15 से 29 वर्ष की आयु के युवा Mera Yuva Bharat (MY Bharat) पोर्टल पर पंजीयन कर #VBYLD_QUIZ_2027 में भाग ले सकते हैं और विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी भागीदारी दर्ज करा सकते हैं।
नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने पर जोर
ब्लॉक युवा समन्वयक लव पटेल नगपुरे ने युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्देश्य और स्वरूप की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और माय भारत की प्रमुख युवा पहल है।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नेतृत्व, संवाद, नवाचार और राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। साथ ही विकसित भारत 2047 के लिए युवाओं के विचारों और समाधानों को सामने लाने पर भी जोर दिया गया है।
अधिक से अधिक पंजीयन के लिए युवाओं को किया प्रेरित
अभियान के दौरान युवाओं को पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, इस पहल के माध्यम से युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिले में चल रहे जागरूकता अभियान के जरिए खिलाड़ियों, विद्यार्थियों और अन्य युवाओं को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से जोड़कर विकसित भारत के संकल्प में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
Leave a Comment