Follow Channel
इंदौर जल त्रासदी पर सवालों से बचती मंत्री? मीडिया के सवालों पर मंच छोड़कर चली गईं प्रतिमा बागरी - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

इंदौर जल त्रासदी पर सवालों से बचती मंत्री? मीडिया के सवालों पर मंच छोड़कर चली गईं प्रतिमा बागरी

By Sonu bisen

Published on: January 6, 2026

Follow Us

इंदौर जल त्रासदी पर सवालों से बचती मंत्री? मीडिया के सवालों पर मंच छोड़कर चली गईं प्रतिमा बागरी

---Advertisement---

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर इंदौर जल त्रासदी मामला सुर्खियों में है। इस बार वजह हैं नगरीय प्रशासन राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, जिनका मीडिया के सवालों से बचने वाला व्यवहार कैमरे में कैद हो गया। कटनी में शिक्षा संघ के एक कार्यक्रम के दौरान जब मीडिया कर्मियों ने उनसे इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर सवाल किए, तो मंत्री ने माइक हटाया, “धन्यवाद” कहा और बिना जवाब दिए मंच छोड़कर चली गईं।

मंत्री की चुप्पी ने खड़े किए गंभीर सवाल

इंदौर में जहरीले पानी से हुई मौतों को लेकर पूरा प्रदेश आक्रोश में है। चूंकि मंत्री प्रतिमा बागरी का विभाग नगरीय प्रशासन से जुड़ा है, ऐसे में इंदौर जल त्रासदी मामला पर उनकी जवाबदेही तय होती है। बावजूद इसके, मीडिया के सीधे सवालों से उनका बचना लोगों को खटक रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर वह खुलकर बोलीं, लेकिन जल त्रासदी पर एक शब्द भी नहीं कहा।

इंदौर जल त्रासदी पर सवालों से बचती मंत्री? मीडिया के सवालों पर मंच छोड़कर चली गईं प्रतिमा बागरी

पहले भी विवादों में रहा है व्यवहार

यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री का व्यवहार सवालों के घेरे में आया हो। इससे पहले उनके सगे भाई की गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तारी पर भी उन्होंने मीडिया से तीखी प्रतिक्रिया दी थी। बाद में, जब मामला बढ़ा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त बयान दिया, तब मंत्री ने रिश्ते की बात स्वीकार की।

सरकार और प्रशासन पर बढ़ता दबाव

इंदौर दूषित पानी मौत मामला अब केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि राजनीतिक जवाबदेही का विषय बन चुका है। जब इसी मामले पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान भी विवादित रहे, तो सवाल उठता है कि जनता आखिर जवाब किससे मांगे। आधिकारिक तौर पर पांच मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि आंकड़ा इससे अधिक होने के दावे किए जा रहे हैं, जिससे सरकार पर सच्चाई छिपाने के आरोप भी लग रहे हैं।

read also: तिरोड़ी ब्लैकमेल कांड: आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ₹5 लाख की मांग

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment