बालाघाट जिले के बिरसा विकासखंड स्थित बीमारी प्रभावित बैगा जनजाति बहुल गांवों में जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए हैं। 15 अगस्त को जिला आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी ग्राम बोंदारी पहुंचे और बैगा जनजाति के पात्र परिवारों को एकमुश्त दो माह का खाद्यान्न वितरित कराया।
आपूर्ति अधिकारी की मौजूदगी में हुआ वितरण
जिला आपूर्ति अधिकारी संत कुमार भलावी ने बताया कि ग्राम बोंदारी में बैगा परिवारों को उनके सामने ही राशन का वितरण कराया गया, ताकि किसी भी परिवार को खाद्यान्न को लेकर दिक्कत न हो। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
अन्य गांवों में भी होगा राशन वितरण
संत कुमार भलावी के अनुसार ग्राम बोंदारी के अलावा कोरका, कुंडेकसा, गठिया, घुम्मुर, धर्मशाला और मछुरदा गांवों में भी पात्र बैगा परिवारों को एकमुश्त दो माह का राशन वितरित किया जाएगा। इस पहल से प्रभावित गांवों के जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और उन्हें राहत मिलेगी।
अगस्त माह में पूरा होगा वितरण कार्य
जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुसार सभी पात्र परिवारों को अगस्त माह में ही एकमुश्त दो माह का खाद्यान्न वितरण किया जाना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा प्रभावित गांवों में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
read also: बालाघाट में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5,600 किलो लाहन और 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त
Leave a Comment