बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

कलेक्टर की सख्ती, 400 दिन से लंबित शिकायतों की CM हेल्पलाइन में समक्ष सुनवाई

By bhumendra bisen

Published on: February 17, 2026

Follow Us

कलेक्टर की सख्ती, 400 दिन से लंबित शिकायतों की CM हेल्पलाइन में समक्ष सुनवाई

---Advertisement---

balaghat news: जिले में लंबित मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने CM हेल्पलाइन सुनवाई के तहत 250 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों की समक्ष सुनवाई की। प्रत्येक मंगलवार को की जा रही इस पहल में शिकायतकर्ता और संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को आमने-सामने बुलाकर तथ्यात्मक स्थिति जानी जाती है और समाधान सुनिश्चित कराया जाता है। लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाती है।

281 दिन से लंबित नक्शा बटांकन का मामला

परसवाड़ा तहसील के ग्राम पोंगारझोड़ी निवासी पुरुषोत्तम की जमीन का नक्शा बटांकन 281 दिनों से लंबित था। CM हेल्पलाइन सुनवाई के दौरान कलेक्टर ने पटवारी को दो दिनों के भीतर कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए और विलंब होने पर निलंबन की चेतावनी दी।

कलेक्टर की सख्ती, 400 दिन से लंबित शिकायतों की CM हेल्पलाइन में समक्ष सुनवाई

अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश

किरनापुर तहसील के ग्राम मुरकुड़ा में शासकीय सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत 316 दिनों से लंबित थी। कलेक्टर ने सीमांकन कर ग्राम पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार लांजी और लालबर्रा क्षेत्रों में 410 व 428 दिन से लंबित सीमांकन मामलों का भी मौके पर समाधान कराया गया।

नहर भूमि पर अतिक्रमण की जांच

लामता निवासी ओमकार तिलासी की 302 दिन पुरानी शिकायत पर कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को मौके पर जाकर जांच करने और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

CM हेल्पलाइन सुनवाई के माध्यम से प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लंबित मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।

read also: सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में 131 बी-पैक्स कर्मचारियों को मिला कम्प्यूटरीकरण का ज्ञान

Leave a Comment