Follow Channel
Balaghat News: नए साल की पावन शुरुआत, 1111 फुट चुनरी यात्रा, मां काली के चरणों में अर्पित होगी आस्था - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat News: नए साल की पावन शुरुआत, 1111 फुट चुनरी यात्रा, मां काली के चरणों में अर्पित होगी आस्था

By Sonu bisen

Published on: December 30, 2025

Follow Us

Balaghat News: नए साल की पावन शुरुआत, 1111 फुट चुनरी यात्रा, मां काली के चरणों में अर्पित होगी आस्था

---Advertisement---

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 जनवरी को नववर्ष के उपलक्ष्य में बब्बर सेना समिति द्वारा नगर में भव्य चुनरी यात्रा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी पत्रकार वार्ता के माध्यम से साझा की गई। बब्बर सेना प्रमुख हितेश माहुले ने बताया कि 1 जनवरी, बुधवार को प्रातः 11 बजे ग्राम कोसमी के बंदरझरिया स्थित अर्धनारेश्वर मरकट बाबा मंदिर से 1111 फुट लंबी चुनरी यात्रा प्रारंभ होगी, जो श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक चेतना का संदेश देगी।

यात्रा मार्ग और धार्मिक अनुष्ठान

यह चुनरी यात्रा बंदरझरिया से प्रारंभ होकर कोसमी–गोंदिया रोड, एफसी गोदाम चौक, सरेखा हनुमान चौक, नया सराफा, सुभाष चौक, कालीपुतली चौक और पुलिस लाइन चौक से गुजरते हुए काली पाठ मंदिर पहुंचेगी। वहां मां काली को चुनरी अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात काली पाठ मंदिर में हवन और विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।

27 वर्षों से जारी परंपरा

हितेश माहुले ने बताया कि यह चुनरी यात्रा पिछले 27 वर्षों से निरंतर निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य नववर्ष को पवित्रता, संयम और भक्ति के साथ आरंभ करना है, ताकि समाज नशा और कुरीतियों से दूर रहे। उन्होंने माताओं-बहनों, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों से अपील की कि वे इस चुनरी यात्रा में सम्मिलित होकर मां काली के चरणों में नया वर्ष प्रारंभ करें, जिससे परिवार और समाज में सुख-शांति बनी रहे।

read also: सरकारी विमान पर बाबा बागेश्वर का सफर बना सियासी तूफान, कांग्रेस ने उठाए तीखे सवाल

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment