देशभर के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 13 मार्च को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किश्त जारी की। इस दौरान देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे सहायता राशि भेजी गई। बालाघाट जिले में भी इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाहॉल में किया गया, जिसमें जिले के किसान, जनप्रतिनिधि, अपर कलेक्टर श्री डी.पी. बर्मन, अधीक्षक भू-अभिलेख कृष्णा नायक तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा तहसील और विकासखंड स्तर पर भी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया।
किसानों को मिल रही सालाना आर्थिक सहायता
केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और राज्य सरकार की मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इन दोनों योजनाओं के तहत किसानों को प्रतिवर्ष 6-6 हजार रुपये की राशि तीन समान किश्तों में दी जाती है। इस प्रकार पीएम किसान योजना की 22वीं किश्त सहित किसानों को सालाना कुल 12 हजार रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है, जिससे खेती-किसानी के खर्चों में उन्हें आर्थिक सहारा मिलता है।

बालाघाट के लाखों किसानों को मिल रहा लाभ
इन योजनाओं के अंतर्गत बालाघाट जिले के 3 लाख 41 हजार 639 किसान परिवार लाभान्वित हो रहे हैं। अब तक जिले के किसानों को लगभग 1260 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किश्त जारी होने से किसानों को खेती, बीज, खाद और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आर्थिक मजबूती मिल रही है। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में बालाघाट जिले के सबसे अधिक किसान परिवार इन योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं, जिससे जिले की कृषि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
read also: मनरेगा की मदद से बदली किसान शिवराम की किस्मत, खेत तालाब बना खेती और समृद्धि का मजबूत आधार
Leave a Comment