Follow Channel
कलेक्टर की सख्ती, 15 मार्च तक ऋण वितरण लक्ष्य पूरा करने के निर्देश - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

कलेक्टर की सख्ती, 15 मार्च तक ऋण वितरण लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

By Sonu bisen

Published on: February 24, 2026

Follow Us

कलेक्टर की सख्ती, 15 मार्च तक ऋण वितरण लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

---Advertisement---

जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऋण वितरण को लेकर 24 फरवरी को कलेक्टर श्री मृणाल मीना की अध्यक्षता में अग्रणी बैंक योजना अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं परामर्शदात्री समिति की संयुक्त बैठक कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सराफ, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक श्री संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने विशेष रूप से बिरसा मुंडा योजना, संत रविदास योजना और पीएम विश्वकर्मा योजना पर जोर देते हुए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र हितग्राहियों को समय पर अधिकतम लाभ उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि लंबित प्रकरणों का निराकरण समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए और 15 मार्च तक विभागीय योजनाओं के ऋण वितरण लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऋण वितरण के दौरान यह भी कहा गया कि स्वीकृत प्रकरणों में अनावश्यक विलंब न हो।

कलेक्टर की सख्ती, 15 मार्च तक ऋण वितरण लक्ष्य पूरा करने के निर्देश

कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए त्वरित और संवेदनशील समाधान के निर्देश दिए। बैठक में समन्वय और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से जिले में विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया गया। यह जिला स्तरीय समीक्षा बैठक ऋण वितरण जिले में योजनाओं के बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

read also:

वन अधिकार पट्टा वितरण को लेकर बड़ा कदम, दो दिवसीय क्षमता निर्माण प्रशिक्षण का शुभारंभ

27 फरवरी को गूंजेगा लोकतंत्र का मंच, विकसित भारत युवा संसद 2026 में युवा रखेंगे अपनी बात

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment