बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

MP News: तीन महिलाएं, एक नेता और बड़ा सवाल, दीपक जोशी की पत्नी कौन?

By bhumendra bisen

Published on: December 23, 2025

Follow Us

MP News: तीन महिलाएं, एक नेता और बड़ा सवाल, दीपक जोशी की पत्नी कौन?

---Advertisement---

MP News:  मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है, बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी। वजह कोई राजनीतिक फैसला नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा गंभीर विवाद है। सवाल यह है कि आखिर दीपक जोशी पत्नी कौन हैं? पल्लवी राज सक्सेना, शिख जोशी या नम्रता जोशी—तीन नाम, तीन दावे और सोशल मीडिया पर वायरल दस्तावेजों ने सियासी गलियारों में भूचाल ला दिया है।

कौन हैं दीपक जोशी और क्यों बढ़ा विवाद

दीपक जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र हैं और राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने कांग्रेस जॉइन की थी, हालांकि चुनाव हारने के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों के बाद वे फिर बीजेपी में लौट आए। अब उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में है, जब उनकी शादी की तस्वीरें कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुईं।

MP News: तीन महिलाएं, एक नेता और बड़ा सवाल, दीपक जोशी की पत्नी कौन?

तीन महिलाओं के दावे, उलझता मामला

पल्लवी राज सक्सेना ने तस्वीरों, मैरिज सर्टिफिकेट और दस्तावेजों के साथ दावा किया है कि उनकी शादी 4 दिसंबर 2025 को भोपाल के आर्य समाज मंदिर में परिवारों की मौजूदगी में हुई। वहीं दूसरी ओर शिख जोशी खुद को दीपक जोशी की पत्नी बताते हुए वीडियो जारी कर चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पल्लवी उन्हें साजिश के तहत फंसा रही हैं। इसी बीच नम्रता जोशी का नाम भी सामने आया, जिनके साथ दीपक जोशी का एक मैरिज सर्टिफिकेट 2025 का बताया जा रहा है।

चुप्पी और सवाल

दीपक जोशी की पहली पत्नी विजय जोशी का निधन 2021 में कोरोना काल में हुआ था। इसके बाद यह विवाद और भी संवेदनशील हो गया है। फिलहाल दीपक जोशी ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है, जिससे दीपक जोशी पत्नी को लेकर सवाल और गहराते जा रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि वे कब सामने आकर सच्चाई स्पष्ट करते हैं।

read also: बालाघाट न्यूज़: GST चोरी का भंडाफोड़, हाईवे प्रोजेक्ट में बड़ा खुलासा, ₹9.82 लाख सरेंडर

Leave a Comment