Follow Channel
टीबी मुक्त अभियान को नई ऊर्जा, दिल्ली में सांसदों का एकजुट संकल्प - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

टीबी मुक्त अभियान को नई ऊर्जा, दिल्ली में सांसदों का एकजुट संकल्प

By Sonu bisen

Published on: December 20, 2025

Follow Us

टीबी मुक्त अभियान को नई ऊर्जा, दिल्ली में सांसदों का एकजुट संकल्प

---Advertisement---

नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में आज टीबी मुक्त अभियान को लेकर मध्यप्रदेश के सांसदों की एक विशेष संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसके पश्चात सहभोज कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री बहन श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी तथा मध्यप्रदेश के अनेक सांसद शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी उन्मूलन को लेकर जनप्रतिनिधियों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

टीबी मुक्त अभियान पर नड्डा जी का मार्गदर्शन

सहभोज के दौरान माननीय श्री नड्डा जी ने प्रदेश में टीबी मुक्त अभियान को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी, समय पर जांच और उपचार के माध्यम से टीबी को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने सांसदों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गति दें और हर जरूरतमंद तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाएं।

टीबी मुक्त अभियान को नई ऊर्जा, दिल्ली में सांसदों का एकजुट संकल्प

सांसदों की गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर खजुराहो सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री वीडी शर्मा, सतना सांसद श्री गणेश सिंह, जबलपुर सांसद श्री आशीष दुबे, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, देवास सांसद डॉ. महेंद्र सिंह सोलंकी, उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया, भोपाल सांसद श्री आलोक शर्मा सहित कई सांसद उपस्थित रहे। सभी ने टीबी मुक्त अभियान को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

read also: रेलवे ओवरब्रिज समीक्षा, कब शुरू होगा ओवरब्रिज? कलेक्टर ने बता दी तारीख

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment