Follow Channel
Balaghat News: ध्यान से बदलेगा मन और जीवन, बालाघाट में विश्व ध्यान दिवस की ऐतिहासिक तैयारी - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat News: ध्यान से बदलेगा मन और जीवन, बालाघाट में विश्व ध्यान दिवस की ऐतिहासिक तैयारी

By Sonu bisen

Published on: December 17, 2025

Follow Us

Balaghat News: ध्यान से बदलेगा मन और जीवन, बालाघाट में विश्व ध्यान दिवस की ऐतिहासिक तैयारी

---Advertisement---

Balaghat News:  21 दिसंबर को बालाघाट नगर एक विशेष आध्यात्मिक आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। नगर में विश्व ध्यान दिवस के आयोजन को लेकर विभिन्न सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इस अवसर पर 18 से 21 दिसंबर तक शांतिपनी श्रीम राइस स्कूल के हॉल में नियमित ध्यान सत्रों और विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के प्रशिक्षक सुरजीत सिंह ठाकुर ने मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

विश्व ध्यान दिवस: भारतीय संस्कृति को वैश्विक पहचान

प्रेस वार्ता के दौरान प्रशिक्षक सुरजीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिस प्रकार पूरी दुनिया ने भारत की योग परंपरा को अपनाते हुए 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में स्वीकार किया है, उसी तरह अब 21 दिसंबर को विश्व ध्यान दिवस मनाने की घोषणा की गई है। यह घोषणा आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक परम पूज्य श्री श्री रवि शंकर जी के सतत प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र स्तर पर संभव हो सकी है। उन्होंने बताया कि ध्यान केवल एक साधना नहीं, बल्कि मन को शांति देने, तनाव दूर करने और नकारात्मक आदतों से मुक्त होने का प्रभावी माध्यम है।

प्रज्ञा योग: बच्चों की छिपी प्रतिभा का जागरण

इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के इंट्यूशन प्रोग्राम ‘प्रज्ञा योग’ की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि यह कोई जादू नहीं, बल्कि वैज्ञानिक और आध्यात्मिक योगिक प्रक्रिया है, जो बच्चों की चेतना और अंतर्ज्ञान को सक्रिय करती है। इसके माध्यम से बच्चे बंद आंखों से रंगों की पहचान, शब्दों का पठन और चित्रांकन जैसी अद्भुत क्षमताएं विकसित कर लेते हैं। यह कार्यक्रम बच्चों के मानसिक, भावनात्मक, शारीरिक और आध्यात्मिक विकास में सहायक है।

अनुभव से बदला जीवन

प्रेस वार्ता के दौरान स्कूली छात्र आयुष हीरापुरी ने प्रज्ञा योग का डेमो देते हुए बताया कि पहले उनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था और आत्मविश्वास बेहद कम था। लेकिन इंट्यूशन प्रोग्राम से जुड़ने के बाद स्क्रीन टाइम कम हुआ, एकाग्रता बढ़ी और परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलने लगे।

बालाघाट में मनाया जाने वाला यह विश्व ध्यान दिवस केवल आयोजन नहीं, बल्कि समाज को शांति, संतुलन और सकारात्मक जीवन की दिशा देने वाला प्रेरक कदम है

read also: ग्रामीण शक्ति का महाकुंभ, टेकाड़ी में जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग से रचा गया इतिहास

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment