Follow Channel
Balaghat Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के पिता पर 10 लाख की सुपारी देने का आरोप - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के पिता पर 10 लाख की सुपारी देने का आरोप

By Sonu bisen

Published on: November 23, 2026

Follow Us

Balaghat Murder Case: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड के पिता पर 10 लाख की सुपारी देने का आरोप

बालाघाट जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। Balaghat Murder Case में पुलिस के मुताबिक, युवती के पिता और भाई ने रियांश की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस दस्ते से जुड़ा एक युवक भी शामिल बताया गया है।

Balaghat Murder Case में सुपारी देकर हत्या का खुलासा

हट्टा थाना क्षेत्र के नाहरवानी निवासी रियांश को आरोपियों ने मंडई के दौरान प्रेमिका के संबंध में बातचीत करने के बहाने बुलाया था। पुलिस के अनुसार, उसे सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को करीब 300 मीटर दूर फेंककर पास में स्कूटी गिरा दी गई, ताकि घटना सड़क हादसा लगे।

पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

एसपी मलय जैन के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में जीवन पटले (46), आशुतोष पटले, यश पटले (20), यश पारधी (20) और विकास उर्फ बग्गा चौधरी (27) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, विकास के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं।

मामले की जांच एसआईटी ने की। आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का रिक्रिएशन भी कराया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसे समझाइश देकर शांत कराया गया।

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment