बालाघाट जिले के सरकारी आईटीआई के दो विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर टॉप कर जिले का नाम रोशन किया है। Balaghat ITI State Topper उपलब्धि हासिल करने वाले नंदिनी बम्बूरे और आदिल खान को कौशल दीक्षांत समारोह-2026 में सम्मानित किया गया। उनकी सफलता से जिले में खुशी का माहौल है और अन्य युवाओं को भी मेहनत कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
Balaghat ITI State Topper को समारोह में किया सम्मानित
शनिवार को आयोजित कौशल दीक्षांत समारोह में सांसद भारती पारधी ने मेसन व्यवसाय की नंदिनी बम्बूरे और स्वीईंग टेक्नोलॉजी के आदिल खान को सम्मानित किया। सांसद ने दोनों प्रशिक्षणार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
संस्था के 15 व्यवसायों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले कुल 49 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र, शील्ड और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए।
प्रशिक्षकों को भी मिला सम्मान
सांसद ने कहा कि बालाघाट के दो विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर टॉप करना गर्व की बात है। इसमें प्रशिक्षण अधिकारियों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का अहम योगदान है। दोनों टॉपर्स की प्रशिक्षक राखी मोटवानी और अंजुम परवीन को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आईटीआई प्राचार्य सपना रहांगडाले ने बताया कि संस्थान में 15 इंजीनियरिंग एवं गैर-इंजीनियरिंग व्यवसायों में प्रशिक्षण देकर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के लिए तैयार किया जा रहा है।
Leave a Comment