बालाघाट जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। Balaghat Murder Case में पुलिस के मुताबिक, युवती के पिता और भाई ने रियांश की हत्या कराने के लिए 10 लाख रुपये की सुपारी दी थी। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। गिरफ्तार आरोपियों में पुलिस दस्ते से जुड़ा एक युवक भी शामिल बताया गया है।
Balaghat Murder Case में सुपारी देकर हत्या का खुलासा
हट्टा थाना क्षेत्र के नाहरवानी निवासी रियांश को आरोपियों ने मंडई के दौरान प्रेमिका के संबंध में बातचीत करने के बहाने बुलाया था। पुलिस के अनुसार, उसे सुनसान जगह पर ले जाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को करीब 300 मीटर दूर फेंककर पास में स्कूटी गिरा दी गई, ताकि घटना सड़क हादसा लगे।
पांच आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
एसपी मलय जैन के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में जीवन पटले (46), आशुतोष पटले, यश पटले (20), यश पारधी (20) और विकास उर्फ बग्गा चौधरी (27) शामिल हैं। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के मुताबिक, विकास के खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं।
मामले की जांच एसआईटी ने की। आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का रिक्रिएशन भी कराया गया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिसे समझाइश देकर शांत कराया गया।
Leave a Comment