बालाघाट जिले में मड़ई मेलों के दौरान लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। Balaghat Madai Mela Inspection के तहत समनापुर, हीरापुर और रतनारा में आयोजित मेलों में खाद्य दुकानों, पेयजल और मनोरंजन के साधनों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता खराब मिलने पर दूषित पानी मौके पर ही नष्ट कराया गया और दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Balaghat Madai Mela Inspection में खाद्य दुकानों की जांच
बालाघाट तहसील के तीन गांवों में राजस्व, पंचायत, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। तहसीलदार छवि पंत और जनपद पंचायत सीईओ फिरदौस शाह की मौजूदगी में अधिकारियों ने चाऊमीन, फुल्की सहित अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, एक्सपायरी डेट और साफ-सफाई की जांच की।
दूषित पानी कराया गया नष्ट
मेले में दुकानदारों द्वारा पेयजल के लिए इस्तेमाल किए जा रहे पानी की गुणवत्ता भी जांची गई। दूषित पाए गए पानी को मौके पर ही डिस्पोज कराया गया। खाद्य विभाग ने खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया भी शुरू की है।
झूलों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त
मेले में लगाए गए झूलों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर संचालकों को निर्धारित गति से झूले चलाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का उद्देश्य मेले में आने वाले बच्चों, ग्रामीणों और अन्य लोगों को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना है।
Leave a Comment