Follow Channel
देवदत्त पड्डिकल ने स्वतंत्रता दिवस पर जड़ा शतक, कोहली की सूची में शामिल - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

देवदत्त पड्डिकल ने स्वतंत्रता दिवस पर जड़ा शतक, कोहली की सूची में शामिल

By Sonu bisen

Published on: August 15, 2026

Follow Us

देवदत्त पड्डिकल ने स्वतंत्रता दिवस पर जड़ा शतक, कोहली की सूची में शामिल

---Advertisement---

श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में देवदत्त पड्डिकल शतक जड़कर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इतिहास रच दिया। अपने करियर के तीसरे ही टेस्ट मैच में पड्डिकल ने यह उपलब्धि हासिल की और टेस्ट क्रिकेट में स्वतंत्रता दिवस पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बन गए। इससे पहले विराट कोहली इसी तारीख को वनडे में शतक जड़ चुके हैं।

नंबर तीन पर संकट के बीच आया शतक

नियमित नंबर तीन बल्लेबाज साई सुदर्शन के चोट के कारण बाहर होने से यह मैच पड्डिकल के करियर के लिहाज से बेहद अहम था। इसी दबाव भरी परिस्थिति में पड्डिकल ने 147 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 107 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 72 से अधिक रहा। बारिश के कारण खेल रुकने तक पड्डिकल क्रीज पर डटे रहे।

कोहली के बाद दूसरा भारतीय कारनामा

विराट कोहली स्वतंत्रता दिवस पर शतक जड़ने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मुकाबले में 99 गेंदों पर नाबाद 114 रन बनाए थे, जो बारिश के कारण 15 अगस्त तक खिंच गया था। कोहली भारत के इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिनके नाम स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस दोनों पर अंतरराष्ट्रीय शतक दर्ज है। गणतंत्र दिवस पर उन्होंने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक (116 रन) जड़ा था।

नंबर तीन पर लंबे समय बाद मिली सफलता

पड्डिकल का यह शतक भारत के लिए नंबर तीन पर सितंबर 2024 के बाद पहला टेस्ट शतक है, जब कप्तान शुभमन गिल ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ा था। उस मैच के बाद से इस टेस्ट तक भारत ने नंबर तीन पर सात अलग-अलग बल्लेबाजों को आजमाया, लेकिन इन सभी का औसत मिलाकर सिर्फ 27.28 रहा। 35 पारियों में केवल पांच बार ही अर्धशतक से ज्यादा का स्कोर बन सका था।

हालिया फॉर्म रही शानदार

पिछले सात प्रथम श्रेणी मैचों में देवदत्त पड्डिकल का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा है। इस दौरान उन्होंने 10 पारियों में 87.75 की औसत से 702 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इसी लगातार अच्छे फॉर्म का नतीजा है कि गॉल टेस्ट में उन्होंने बड़ी पारी खेलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली भारतीय टीम बारिश के कारण खेल रुकने तक दो विकेट पर 239 रन बना चुकी थी और पड्डिकल क्रीज पर नाबाद मौजूद थे।

read also: भुवनेश्वर कुमार 2027 वर्ल्ड कप की चर्चा के बीच बोले, मौका मिला तो टीम इंडिया के लिए खेलने से क्यों करूंगा इनकार

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment