Gondia News: गोंदिया में आयोजित हनुमंत कथा आयोजन ने भक्तिभाव और आध्यात्मिक ऊर्जा से पूरे वातावरण को सराबोर कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सांसद प्रफुल पटेल तथा आदरणीय वर्षा पटेल के आमंत्रण पर डीबी साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित इस दिव्य कार्यक्रम में बालाघाट सांसद भारती पारधी ने सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने परम पूज्य सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
हनुमंत कथा आयोजन में मिला पावन सानिध्य
वृंदावन स्थित श्री आनंदम धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर सद्गुरु श्री ऋतेश्वर जी महाराज का विधिवत सत्कार किया गया, जिससे आयोजन और भी दिव्य बन गया। सांसद भारती पारधी ने इस भव्य आयोजन के लिए आदरणीय प्रफुल भाई पटेल एवं समस्त आयोजन समिति को हृदय से बधाई दी।

हनुमान जी को शक्ति, साहस और भक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्होंने बजरंग बली से प्रार्थना की कि वे सभी श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें। यह हनुमंत कथा आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक एकता और आध्यात्मिक चेतना का भी सशक्त संदेश दे गया।
read also: आनंदम उत्सव व्यापार मेला: बालाघाट में 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक रंग-बिरंगा उत्सव
Leave a Comment