Follow Channel
सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट में छात्राओं का जलवा, शानदार रहा परिणाम - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट में छात्राओं का जलवा, शानदार रहा परिणाम

By Sonu bisen

Published on: March 24, 2026

Follow Us

सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट में छात्राओं का जलवा, शानदार रहा परिणाम

---Advertisement---

waraseoni news: सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट इस वर्ष बेहद शानदार रहा, जहां कक्षा 9वीं और 11वीं में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिहलीबाई वारासिवनी के प्राचार्य हुमराज पटले ने बताया कि इस बार का परिणाम पिछले वर्ष की तुलना में अधिक बेहतर और सराहनीय रहा है।

कक्षा 9वीं में छात्राओं का दबदबा

सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट के अनुसार कक्षा 9वीं में कुल 362 विद्यार्थियों में से 359 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 220 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। कुल परिणाम 61.28 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस कक्षा में कु. माही बोरकर ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर कु. कृति बिसेन और तृतीय स्थान पर आदित्य गौतम व कु. आरूषी पटले रहे।

सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट में छात्राओं का जलवा, शानदार रहा परिणाम

कक्षा 11वीं में भी रहा शानदार प्रदर्शन

सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट में कक्षा 11वीं के 356 विद्यार्थियों में से 290 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल परिणाम 81.46 प्रतिशत रहा। कु. हेमा उईके ने 92.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। मानस बंसोड़ और कु. रिया नागेश्वर ने क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय ने दी विद्यार्थियों को बधाई

सांदीपनि स्कूल वारासिवनी रिजल्ट के इस शानदार प्रदर्शन पर प्राचार्य, शिक्षकगण और समस्त शाला परिवार ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। साथ ही अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को निराश न होने और दोबारा प्रयास करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय ने हर संभव शैक्षणिक सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

read also: 

बालाघाट में राजस्व वसूली ने मचाया धमाल, 5.35 करोड़ की बड़ी उपलब्धि

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment