Follow Channel
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे संगठन, बालाघाट में फूंका गया पुतला - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे संगठन, बालाघाट में फूंका गया पुतला

By Sonu bisen

Published on: December 24, 2025

Follow Us

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरे संगठन, बालाघाट में फूंका गया पुतला

---Advertisement---

बालाघाट में बांग्लादेश में लगातार हो रही हिंदुओं की हत्या और अत्याचार के विरोध में मंगलवार, 23 दिसंबर को जोरदार प्रदर्शन देखने को मिला। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता दोपहर करीब एक बजे काली पुतली चौक पर एकत्र हुए और बांग्लादेश का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से मांग की कि वह तत्काल हस्तक्षेप कर बांग्लादेश में हो रही इन घटनाओं पर रोक लगाए।

मेमनसिंह की घटना से भड़का आक्रोश

प्रदर्शन के दौरान विहप जिला अध्यक्ष यज्ञेश लालू चावड़ा ने बताया कि बांग्लादेश के मेमनसिंह जिले में हिंदू श्रमिक दीपपू दास की बेहद निर्मम हत्या की गई। आरोप है कि हत्या के बाद उसे पेड़ से बांधकर जला दिया गया, जो मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। इस खबर के बाद देशभर में रोष फैल गया है और भारत में भी विरोध तेज हो गया है।

केंद्र सरकार से कड़ा हस्तक्षेप की मांग

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं, उनकी संपत्तियां हड़पी जा रही हैं और जान को खतरा बना हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी क्रूर घटनाएं अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। पुतला दहन के दौरान नगर अध्यक्ष सुशील ठाकुर, चंद्र दमाए, राजेंद्र शुक्ल, मुन्ना कुरिल, बॉबी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और नागरिक मौजूद रहे।

read also: तीन महिलाएं, एक नेता और बड़ा सवाल, दीपक जोशी की पत्नी कौन?

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment