Follow Channel
एसडीएम वारासिवनी ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी में किया बच्चों के साथ भोजन - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

एसडीएम वारासिवनी ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी में किया बच्चों के साथ भोजन

By Sonu bisen

Published on: August 16, 2026

Follow Us

एसडीएम वारासिवनी ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी में किया बच्चों के साथ भोजन

---Advertisement---

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल शासकीय सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी पहुंचे और विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं के साथ मध्यान्ह भोजन किया और विद्यार्थियों से पढ़ाई तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर बातचीत की।

विद्यालय की स्वच्छता की सराहना

एसडीएम जायसवाल ने सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी परिसर की स्वच्छता और शैक्षणिक माहौल की तारीफ की। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं का सही उपयोग करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने स्वच्छता और अनुशासन को जीवन का अहम हिस्सा बताया।

शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर मिली सराहना

विद्यालय के प्राचार्य ए.एन. त्रिपाठी ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय लेंडेझरी ने हाईस्कूल परीक्षा में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। इस उपलब्धि पर एसडीएम जायसवाल ने खुशी जताते हुए प्राचार्य और शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी तरह लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

read also: बैगा बहुल गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा, आयुक्त धनराजू एस ने किया दौरा

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment