प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान पाने का सपना मलांजखण्ड के वार्ड क्रमांक 05, पौनी निवासी श्री प्रदीप कुमार चौहान के लिए हकीकत बन गया। वर्ष 2019-20 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत उन्हें 2.50 लाख रुपये की अनुदान राशि मिली, जिससे उन्होंने अपने परिवार के लिए सुरक्षित और मजबूत मकान का निर्माण कराया।
प्रदीप पहले पत्नी, पुत्र और पुत्री के साथ कच्चे घर में रहते थे। बारिश के मौसम में घर में पानी भर जाता था और सर्दियों में कच्ची छत के कारण ठंड से जूझना पड़ता था। सीमित आय और दैनिक मजदूरी के सहारे परिवार चलाना ही उनके लिए बड़ी चुनौती था। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान उनके जीवन में नई उम्मीद लेकर आया।
योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने नगर पालिका परिषद मलांजखण्ड में आवेदन किया। सहायता राशि स्वीकृत होते ही उन्होंने अपने नए घर का निर्माण शुरू किया। आज उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिला है और मौसम की कठिनाइयों से भी राहत मिली है।
प्रदीप का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्का मकान मिलना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सचमुच आशा की किरण साबित हो रही है।
read also:
मलाजखंड माइंस में छात्रों का अनोखा अनुभव, जानें क्या सीखा
पीएम स्वनिधि योजना से बदली सकेब खान की तकदीर, मजदूरी से बने सफल व्यवसायी
Leave a Comment