Follow Channel
कर्तव्य में लापरवाही पर सख्त एक्शन, एसपी आदित्य मिश्रा ने कोतवाली के 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

कर्तव्य में लापरवाही पर सख्त एक्शन, एसपी आदित्य मिश्रा ने कोतवाली के 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित

By Sonu bisen

Published on: December 30, 2025

Follow Us

कर्तव्य में लापरवाही पर सख्त एक्शन, एसपी आदित्य मिश्रा ने कोतवाली के 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित

---Advertisement---

पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कोतवाली में पदस्थ छह पुलिस कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार 25 दिसंबर को एसपी आदित्य मिश्रा ने कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान थाने की सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई, जिससे वे नाराज हो गए। इसके बाद उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जोनवार, सहायक उपनिरीक्षक मंजू सिंह दहिया एवं रामकिशोर रांगडाले, प्रधान आरक्षक कृष्ण कुमार मस्कोले और कृष्ण कुमार बघेल तथा आरक्षक कमल यदुवंशी को निलंबित कर कोतवाली में ही अटैच किया गया। यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही का सख्त संदेश मानी जा रही है।

read also: बालाघाट में फिर गूंजा रमेश पंचे का नाम, मरारमाली समाज ने दोबारा सौंपी कमान

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment