बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

देशभक्ति के रंग में रंगा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट, 77वें गणतंत्र दिवस पर गूंजा राष्ट्रगौरव

By bhumendra bisen

Published on: January 26, 2026

Follow Us

देशभक्ति के रंग में रंगा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट, 77वें गणतंत्र दिवस पर गूंजा राष्ट्रगौरव

---Advertisement---

Balaghat News: पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट गणतंत्र दिवस का आयोजन 77वें वर्ष में अत्यंत हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। विद्यालय परिसर में प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, जिसके पश्चात सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन कर वातावरण को राष्ट्रप्रेम से सराबोर कर दिया।

नन्हे विद्यार्थियों की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विभाग के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में प्रस्तुत मनमोहक झांकी से हुई, जिसने उपस्थित सभी लोगों का दिल जीत लिया। इसके पश्चात प्राथमिक और माध्यमिक विभाग के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर आधारित हिंदी एवं अंग्रेजी भाषण प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में योग आधारित नृत्य, देशभक्ति गीतों पर नृत्य और समूह गान ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के विद्यार्थियों ने अनुशासन और कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

देशभक्ति के रंग में रंगा पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट, 77वें गणतंत्र दिवस पर गूंजा राष्ट्रगौरव

प्राचार्य का प्रेरणादायक संदेश

इस अवसर पर प्राचार्य श्री अरुण कुमार तुमसरे ने अपने उद्बोधन में भारत को गणतंत्र बनाने में अमर शहीदों के योगदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के गायन, धन्यवाद ज्ञापन और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ, जिसने पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय बालाघाट गणतंत्र दिवस को अविस्मरणीय बना दिया।

read also: गणतंत्र दिवस पर बदला नज़ारा, अफसरों ने बच्चों के साथ साझा किया भोजन

Leave a Comment