बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

नेशनल लोक अदालत 14 मार्च, अधिक मामलों के निपटारे को लेकर हुई अहम बैठक

By bhumendra bisen

Published on: March 6, 2026

Follow Us

नेशनल लोक अदालत 14 मार्च, अधिक मामलों के निपटारे को लेकर हुई अहम बैठक

---Advertisement---

जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत 14 मार्च के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली तथा मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्राणेश कुमार प्राण ने की।

नेशनल लोक अदालत 14 मार्च की तैयारी पर चर्चा

बैठक के दौरान बीमा कंपनियों के अधिवक्ताओं के साथ नेशनल लोक अदालत 14 मार्च के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं को लोक अदालत के लाभों के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक क्लेम प्रकरणों का आपसी सहमति से निराकरण कराने का आग्रह किया गया।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटी) रघुबीर प्रसाद पटेल, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतीष शर्मा, जिला विधिक सहायता अधिकारी जीतेन्द्र मोहन धुर्वे सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नेशनल लोक अदालत 14 मार्च में अधिक से अधिक मामलों का त्वरित और सौहार्दपूर्ण समाधान हो सकेगा।

read also: अधिक किराया वसूली पर नंदन ट्रेवल्स की बसें जप्त

Leave a Comment