बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

मलाजखंड माइंस में छात्रों का अनोखा अनुभव, जानें क्या सीखा

By bhumendra bisen

Published on: February 24, 2026

Follow Us

मलाजखंड माइंस में छात्रों का अनोखा अनुभव, जानें क्या सीखा

---Advertisement---

Malanjkhandnews: मलाजखंड माइंस औद्योगिक भ्रमण के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा 23 फरवरी 2026 को विद्यार्थियों का शैक्षणिक दौरा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। भ्रमण के संयोजक डॉ. राकेश चौरे ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को धातु उत्खनन की वास्तविक प्रक्रिया, अपशिष्ट प्रबंधन तथा पर्यावरणीय प्रभावों की जानकारी देना था। विभागाध्यक्ष डॉ. उषा सिंह ने विद्यार्थियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि खनन से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों को टेलिंग तालाब में एकत्रित किया जाता है। इस टेलिंग मटेरियल का पर्यावरण पर प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए इसके वैज्ञानिक प्रबंधन और रिसाइक्लिंग की आवश्यकता होती है। इस मलाजखंड माइंस औद्योगिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन की महत्ता समझाई।

मलाजखंड माइंस में छात्रों का अनोखा अनुभव, जानें क्या सीखा

इस अवसर पर प्रो. राकेश पटेल, प्रो. बाबा राहुल मेघ्राम, प्रो. खिलेश्वर ठाकरे, डॉ. ताराचंद बड़ोदिया, श्री गेंदा लाल हनोटे और श्री दिलीप मराठे सहित लगभग 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने इसे व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण अनुभव बताया।

read also:

बालाघाट में 12वीं व्यावसायिक परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 81 केंद्रों पर सख्त निगरानी

छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा, महाकाल बस पलटी, 15 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर

Leave a Comment