Follow Channel
लालबर्रा में धान फसलों का निरीक्षण, किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए उप संचालक कृषि ने दिए जरूरी सुझाव - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

लालबर्रा में धान फसलों का निरीक्षण, किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए उप संचालक कृषि ने दिए जरूरी सुझाव

By Sonu bisen

Published on: August 9, 2026

Follow Us

लालबर्रा में धान फसलों का निरीक्षण, किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए उप संचालक कृषि ने दिए जरूरी सुझाव

---Advertisement---

लालबर्रा में धान फसलों का निरीक्षण कर कृषि विभाग ने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी तकनीकी सलाह दी। उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने 8 अगस्त को विकासखंड के कई गांवों का दौरा किया और खेतों में फसल की स्थिति देखी।

लालबर्रा में धान फसलों का निरीक्षण

ग्राम कोपे में धनेंद्र सिंह ठाकरे के खेत में जेआर-81 धान के साथ ढैंचा का उपयोग पाया गया। खरपतवार नियंत्रण के लिए काउंसिल एक्टिव खरपतवारनाशक का प्रयोग किया गया था।

इसके बाद पाथरी में यशवंत पटले के खेत में भी जेआर-81 धान और ढैंचा की स्थिति देखी गई। बल्हारपुर में चिंतामन चौधरी के खेत में जेआर-10 धान के साथ ढैंचा का उपयोग किया गया था।

अधिकारी ने किसानों को संतुलित पोषण, खरपतवार नियंत्रण और उचित जल प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही फसल की नियमित निगरानी और समय पर कृषि कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।

read also: बालाघाट आपदा मित्र प्रशिक्षण में जुटे 130 स्वयंसेवक, आपातकालीन राहत कार्यों के लिए सीखेंगे आधुनिक तकनीक

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment