Follow Channel
हर घर तिरंगा अभियान में बालाघाट में गूंजे देशभक्ति के नारे, बारिश के बीच कलेक्टर के नेतृत्व में निकली भव्य साइकिल रैली - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

हर घर तिरंगा अभियान में बालाघाट में गूंजे देशभक्ति के नारे, बारिश के बीच कलेक्टर के नेतृत्व में निकली भव्य साइकिल रैली

By Sonu bisen

Published on: August 9, 2026

Follow Us

हर घर तिरंगा अभियान में बालाघाट में गूंजे देशभक्ति के नारे, बारिश के बीच कलेक्टर के नेतृत्व में निकली भव्य साइकिल रैली

---Advertisement---

Balaghat News: बालाघाट में हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ रविवार 9 अगस्त को देशभक्ति से भरे माहौल में हुआ। मुलना स्टेडियम ग्राउंड से कलेक्टर कुमार सत्यम के नेतृत्व में साइकिल रैली और तिरंगा यात्रा निकाली गई। रिमझिम बारिश के बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरे रास्ते भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।

हर घर तिरंगा अभियान की साइकिल रैली

रैली मुलना स्टेडियम से शुरू होकर आम्बेडकर चौक, हनुमान चौक, मेन मार्केट, काली पुतली चौक और जयस्तंभ चौक होते हुए वापस आम्बेडकर चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा का समापन मुलना स्टेडियम में किया गया।

रैली में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया। बारिश के बीच अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और युवा पूरे उत्साह के साथ साइकिल चलाते हुए अभियान का संदेश देते रहे।

बड़ी संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, कलेक्टर कुमार सत्यम, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश भार्गव, अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे और अन्य अधिकारी शामिल हुए।

इसके अलावा नगर पालिका अध्यक्ष भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पार्षदगण, शिक्षक, विद्यार्थी, खेल संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश

रैली के माध्यम से लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। नागरिकों से अपील की गई कि हर घर तिरंगा अभियान के दौरान अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और देश के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करें।

जिले में यह अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के जरिए आमजन को अभियान से जोड़ने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा।

read also: वारासिवनी तहसील न्यायालय निरीक्षण में कलेक्टर सख्त, तीन महीने से अधिक कोई मामला लंबित नहीं रहेगा

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment