बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

BGT News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निर्वाचन कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

By bhumendra bisen

Published on: January 9, 2026

Follow Us

BGT News: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, निर्वाचन कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती, 16 जनवरी तक आवेदन

---Advertisement---

BGT News:  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) कार्यालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के अंतर्गत एक संविदा पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र युवा 16 जनवरी 2026, शुक्रवार तक कार्यालयीन समय में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए खास है, जो कंप्यूटर दक्षता रखते हैं और शासकीय कार्यक्षेत्र में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं।

योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया

जारी सूचना के अनुसार, आवेदक का मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना, न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण होना तथा कंप्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण परीक्षा (सीपीसीटी) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। 1 जनवरी 2026 की स्थिति में आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष रहेगी। डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती में चयन सीपीसीटी परीक्षा में प्राप्त कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी अंकों के आधार पर मेरिट सूची से किया जाएगा।

नियुक्ति अवधि और आवेदन का तरीका

संविदा नियुक्ति प्रारंभिक रूप से 28 फरवरी 2026 तक के लिए होगी, जिसे आवश्यकता अनुसार बढ़ाया जा सकेगा। आवेदन निर्धारित प्ररूप में स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा किए जा सकते हैं। भर्ती से संबंधित नियम, शर्तें और आवेदन पत्र का प्रारूप मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

read also: बैगा महोत्सव 2026: पारंपरिक खेलों से गूंजेगा मलाजखंड का प्रगति मैदान

Leave a Comment