बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat News: भटेरा आरोबी बना मुसीबत, सकरे रास्ते से बढ़ी चिंता, कलेक्टर तक पहुँची जनता की आवाज

By bhumendra bisen

Published on: December 17, 2025

Follow Us

Balaghat News: भटेरा आरोबी बना मुसीबत, सकरे रास्ते से बढ़ी चिंता, कलेक्टर तक पहुँची जनता की आवाज

---Advertisement---

Balaghat News: बालाघाट शहर में चल रहे भटेरा आरोबी निर्माण कार्य ने अब जनता की परेशानी बढ़ा दी है। गर्रा रेलवे क्रॉसिंग पहले ही चौपहिया वाहनों के लिए बंद कर दी गई है, वहीं भटेरा रेलवे क्रॉसिंग को भी बंद करने की तैयारी चल रही है। ऐसे में बोधापाडन रोड पर नई रेलवे क्रॉसिंग को तेजी से विकसित किया जा रहा है, ताकि यातायात को डायवर्ट किया जा सके। प्रशासन भी चाहता है कि यह वैकल्पिक मार्ग जल्द तैयार हो, इसी क्रम में एसडीएम गोपाल सोनी और सेतु विभाग के अधिकारियों ने मौके पर निरीक्षण किया।

भटेरा आरोबी निर्माण में देरी, जनता हलकान

शहर में यातायात सुगम बनाने के उद्देश्य से शुरू हुआ भटेरा आरोबी निर्माण अपने तय समय से काफी पीछे चल रहा है। पिछले पांच महीनों से कार्य लगभग ठप पड़ा है। इस ओवरब्रिज के लिए कुल 50 पियर खड़े किए जाने हैं, लेकिन अब तक केवल सात से नौ पियर ही बन पाए हैं। अतिक्रमण और भू-अधिग्रहण इस परियोजना की सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं। मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग जबलपुर द्वारा बनाए जा रहे इस 103.13 मीटर लंबे पुल की लागत करीब ₹3495.66 लाख है और इसे वर्ष 2026 तक पूरा किया जाना है।

सकरा वैकल्पिक मार्ग बना नई समस्या

निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक तीन के जागरूक नागरिकों और पार्षद प्रतिनिधि सोहेल खान ने अधिकारियों के सामने वैकल्पिक मार्ग की संकरी चौड़ाई का मुद्दा उठाया। बहिया रोड से बोधापाडन रोड तक जाने वाला यह मार्ग कागजों में 26 फीट चौड़ा है, लेकिन धरातल पर केवल 12 फीट ही उपयोगी है। यदि भटेरा रेलवे क्रॉसिंग बंद होती है, तो इसी मार्ग से पूरा यातायात गुजरेगा, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाएगी।

जनसुनवाई में सौंपा गया ज्ञापन

मंगलवार को वार्डवासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सड़क का चौड़ीकरण किया जाए और नालियों को ढककर मार्ग को पूरा उपयोगी बनाया जाए। साथ ही प्रिंस कॉलोनी से जामा मस्जिद चौक तक कच्चे मार्ग को डब्ल्यूएमएम कर वैकल्पिक रास्ता विकसित करने की मांग भी रखी गई। कलेक्टर ने भू-अधिग्रहण और मुआवजा वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, हालांकि ज़मीनी स्तर पर प्रगति अभी धीमी ही दिख रही है।

read also: ध्यान से बदलेगा मन और जीवन, बालाघाट में विश्व ध्यान दिवस की ऐतिहासिक तैयारी

Leave a Comment