Balaghat Update: नए साल की शुरुआत के साथ ही बालाघाट शहर के वार्ड क्रमांक तीन में कानून व्यवस्था को झकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई। गुरुवार शाम एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर तलवार से एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे पूरे इलाके में अफरातफरी और भय का माहौल बन गया।
घर के सामने गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी को वार्ड तीन निवासी 55 वर्षीय सलीम खान के घर के सामने शोएब खान नामक युवक नशे की हालत में पहुंचा और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अचानक तलवार निकाल ली और सलीम खान पर हमला कर दिया। बचाव में हाथ आगे करने पर उनके दाहिने हाथ की तीसरी उंगली कट गई और खून बहने लगा।
थाने पहुंचा मामला, सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद परिजन और वार्डवासी घायल बुजुर्ग को कोतवाली थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी और मुस्लिम समाज के लोग थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और जिला बदर की मांग की।
पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट कर निकाला जुलूस
मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी शोएब खान को हिरासत में लिया। 2 जनवरी को पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट किया, नगर में आरोपी का जुलूस निकाला और बाद में उसे न्यायालय में पेश किया। घटना के बाद से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।
read also: कानून का रक्षक बना शिकार, टीआई अरविंद कुजूर संदिग्ध मौत केस ने हिलाया सिस्टम
Leave a Comment