Follow Channel
Balaghat Accident News: बालाघाट सड़क हादसा, पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat Accident News: बालाघाट सड़क हादसा, पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

By Sonu bisen

Published on: December 16, 2025

Follow Us

Balaghat Accident News: बालाघाट सड़क हादसा, पैदल जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

---Advertisement---

Balaghat Accident News: बारसनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्लोत के भूई टोला से भट्टी टोला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां निजी यात्री वाहन की टक्कर से 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर

मृतक की पहचान बस्ताराम पिता सुंदरलाल इरपाची, उम्र 50 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 14 चिल्लोत के रूप में हुई है। वह अपने परिवार—पत्नी, दो बेटे और एक बेटी—के साथ निवास करता था। प्रतिदिन की तरह 14 दिसंबर की शाम भी वह अपने कार्य से पैदल भूई टोला से भट्टी टोला की ओर जा रहा था, तभी तेज रफ्तार निजी यात्री वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायल की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे तुरंत जिला चिकित्सालय बालाघाट लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर गोंदिया और फिर नागपुर रेफर किया गया। एंबुलेंस से नागपुर ले जाते समय रास्ते में ही बस्ताराम की मौत हो गई।

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी ग्राम सरपंच द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस सड़क हादसा ने एक परिवार से उसका सहारा छीन लिया।

read also: रात में घुसा खूंखार तेंदुआ, बकरी ले गया, गांव में मातम सा सन्नाटा

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment