बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

BGT News: बालाघाट में डीजल घोटाला और जहरीला पानी, पूर्व सांसद कंकर मुजारे का बड़ा आरोप

By bhumendra bisen

Published on: January 9, 2026

Follow Us

BGT News: बालाघाट में डीजल घोटाला और जहरीला पानी, पूर्व सांसद कंकर मुजारे का बड़ा आरोप

---Advertisement---

BGT News: बालाघाट नगर पालिका एक बार फिर गंभीर आरोपों के घेरे में आ गई है। गुरुवार को पूर्व सांसद कंकर मुजारे ने दूषित जल आपूर्ति और कथित डीजल घोटाले को लेकर नगर पालिका परिषद पर तीखा हमला बोला। स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार खुलेआम हो रहा है और जनता के स्वास्थ्य व धन दोनों से खिलवाड़ किया जा रहा है।

डीजल घोटाले को लेकर चौंकाने वाले दस्तावेज

पूर्व सांसद कंकर मुजारे ने सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों का हवाला देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के निजी वाहन के डीजल टैंक की क्षमता मात्र 45 लीटर है, जबकि रिकॉर्ड में एक ही बार में 71, 73 और 76 लीटर तक डीजल भरवाया जाना दर्ज है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब टैंक की अधिकतम क्षमता ही 45 लीटर है, तो 70 लीटर से अधिक डीजल कैसे भरा जा सकता है। यह स्थिति तकनीकी रूप से असंभव है और सीधे तौर पर डीजल की हेराफेरी और चोरी की ओर इशारा करती है।

लाखों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप

कंकर मुजारे का दावा है कि एक वर्ष के भीतर लाखों रुपये का डीजल भरवाया गया, जबकि संबंधित वाहन के नगर पालिका उपयोग की कोई वैधानिक अनुमति या आदेश मौजूद नहीं है। उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला प्रमाणों के साथ उनके पास उपलब्ध है और यह नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार का स्पष्ट उदाहरण है।

दूषित जल आपूर्ति पर भी भड़के पूर्व सांसद

डीजल घोटाले के साथ-साथ पूर्व सांसद ने शहर में दूषित जल आपूर्ति का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को वार्ड क्रमांक 18 स्थित उनके निवास पर नगर पालिका के नल से अत्यंत गंदा और बदबूदार पानी आया, जो कपड़े धोने योग्य भी नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा पानी पीने से जानवर भी बीमार पड़ सकते हैं।

12 जनवरी को धरना प्रदर्शन की घोषणा

इन सभी मामलों को लेकर कंकर मुजारे ने 12 जनवरी को नगर पालिका के समीप भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि उस दिन नगर पालिका के कथित काले कारनामों को जनता के सामने रखा जाएगा और पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की जाएगी।

read also: कमला नेहरू भवन में गूंजा समाज सेवा का संकल्प, भावुक हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Leave a Comment