बालाघाट जिले में सोमवार, 23 दिसंबर को एक चिंताजनक सड़क हादसा सामने आया, जिसने पुलिस महकमे के साथ-साथ आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने रिवर्स हो रही एक बोलेरो कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ, जब ड्यूटी पूरी कर महिला आरक्षक अपने थाने लौट रही थीं।
ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
घायल महिला आरक्षक की पहचान अनीता पति मूलचंद मनघटे (47 वर्ष) के रूप में हुई है। वे पुलिस लाइन बालाघाट में अपने परिवार के साथ निवास करती हैं और वर्तमान में पुलिस थाना भरवेली में पदस्थ हैं। शासकीय कार्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने के बाद वे स्कूटी से भरवेली लौट रही थीं, तभी अचानक रिवर्स हो रही बोलेरो कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वे स्कूटी सहित सड़क पर गिर पड़ीं और घायल हो गईं।
जिला अस्पताल में भर्ती, जांच जारी
हादसे के तुरंत बाद उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल बालाघाट लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जिला अस्पताल पुलिस ने महिला आरक्षक का बयान दर्ज कर तहरीर अग्रिम कार्रवाई के लिए कोतवाली बालाघाट भेज दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
read also: पवार प्रीमियर लीग का भव्य आगाज़, मंत्री विश्वास सारंग ने किया ट्रॉफी और टी-शर्ट का विमोचन
Leave a Comment