बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat News: वादों से मुकरती सरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, रामपली में अर्धनग्न किसान आंदोलन

By bhumendra bisen

Published on: December 15, 2025

Follow Us

Balaghat News: वादों से मुकरती सरकार के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, रामपली में अर्धनग्न किसान आंदोलन

---Advertisement---

Balaghat News:  प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बावजूद किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं होने से जिले के किसानों में गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। सरकार की वादा खिलाफी से नाराज किसान संगठनों ने बीते एक पखवाड़े में लगातार तीन बड़े आंदोलन कर विरोध तेज कर दिया है। शनिवार को रामपली में किसानों ने अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए वारासनी–तुमश मार्ग पर करीब आधे घंटे तक चक्का जाम किया। यह दृश्य न केवल आक्रोश का प्रतीक था, बल्कि सरकार के प्रति टूटते भरोसे को भी दर्शा रहा था।

समर्थन मूल्य के वादे और किसान आंदोलन

किसान संगठनों का आरोप है कि विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने “मोदी गारंटी” के तहत धान ₹3100 और गेहूं ₹2700 प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदने का वादा किया था। स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से यह आश्वासन दिया था कि किसानों से किया गया वादा हर हाल में पूरा किया जाएगा। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी यह वादा जमीन पर उतरता नहीं दिखा, जिसके चलते किसान आंदोलन तेज होता जा रहा है।

काला दिवस बनाम सरकारी महोत्सव

दशक भारती संगठन के जिला अध्यक्ष कुंज बिहारी दुबे ने कहा कि सरकार जहां अपने दो साल पूरे होने का महोत्सव मना रही है, वहीं किसान इसे काला दिवस के रूप में मना रहे हैं। उनका कहना है कि अर्धनग्न प्रदर्शन पूरे प्रदेश के किसानों की पीड़ा और अपमान का प्रतीक है। यह किसान आंदोलन केवल स्थानीय नहीं, बल्कि भोपाल तक गूंजने वाली आवाज है।

राजनीति से ऊपर उठने की अपील

किसान नेता डुलेंद्र ठाकरे ने कहा कि आज किसान सबसे ज्यादा परेशान है, चाहे वह किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ा हो। चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद सभी सरकारें किसानों को भूल जाती हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट रहें, अन्यथा आने वाले वर्षों में बड़े उद्योगपति किसानों की जमीन खरीद लेंगे और किसान खुद मजदूर बनकर रह जाएंगे। यह किसान आंदोलन भविष्य की चेतावनी भी है।

read also: वार्ड 23 के 70 परिवारों को मिला मकान खाली नोटिस

Leave a Comment