BGT Khabar: जिले में कर चोरी के मामलों पर सख्ती जारी रखते हुए बालाघाट जीएसटी कार्रवाई के तहत जीएसटी विभाग की टीम ने रामपाल क्षेत्र के चिखला स्थित मेसर्स डहरवाल ट्रेडर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। लगातार तीन दिन तक चली जांच के बाद बुधवार देर रात यह कार्रवाई पूरी की गई। जांच के दौरान अधिकारियों को व्यापारी द्वारा बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम किए जाने के ठोस प्रमाण मिले।
स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी अंतर
कार्रवाई के दौरान मौके पर उपलब्ध स्टॉक और कागजी रिकॉर्ड में बड़ा अंतर पाया गया, जिससे कर अपवंचन की आशंका और गहराती गई। जीएसटी अधिकारियों ने गोदाम, बिल-वाउचर, स्टॉक रजिस्टर और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।
₹40.14 लाख शासन के पक्ष में जमा
पूछताछ और लेखा परीक्षण के बाद व्यापारी से ₹29,000 नकद और ₹1,85,000 आईटीसी के रूप में सरेंडर करवाया गया। इस तरह कुल ₹40.14 लाख की राशि शासन के पक्ष में जमा कराई गई। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बालाघाट जीएसटी कार्रवाई से जुड़े इस मामले में आगे भी विस्तृत जांच जारी रहेगी और अनियमितताएं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
read also धान स्लॉट बुकिंग की अंतिम तारीख नजदीक, 9 जनवरी तक करें प्रक्रिया पूरी
Leave a Comment