Follow Channel
Balaghat Collector Aditya Singh ने संभाली कमान, जनता की समस्याओं के समाधान और सुशासन पर रहेगा खास फोकस - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat Collector Aditya Singh ने संभाली कमान, जनता की समस्याओं के समाधान और सुशासन पर रहेगा खास फोकस

By Sonu bisen

Published on: October 16, 2026

Follow Us

Balaghat Collector Aditya Singh ने संभाली कमान, जनता की समस्याओं के समाधान और सुशासन पर रहेगा खास फोकस

भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2014 बैच के अधिकारी आदित्य सिंह ने गुरुवार, 15 अक्टूबर को बालाघाट जिले के नए कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने जिला अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासन की कार्यशैली को लेकर अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं।

संवेदनशीलता और पारदर्शिता पर रहेगा जोर

कलेक्टर आदित्य सिंह ने कहा कि प्रशासन में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को अधिक से अधिक फील्ड विजिट करने, समस्याओं का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करने और सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।

उन्होंने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही, बालाघाट को विकास और सुशासन के विभिन्न पैमानों पर प्रदेश के अग्रणी जिलों में बनाए रखने के लिए समन्वय और प्रतिबद्धता से काम करने पर जोर दिया।

पहले भी संभाल चुके हैं महत्वपूर्ण पद

आदित्य सिंह इससे पहले अशोकनगर और हरदा के कलेक्टर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव का लाभ अब बालाघाट जिले को मिलेगा।

इस दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, संयुक्त कलेक्टर सुधीर जैन, एसडीएम गोपाल सोनी तथा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment