बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

आनंदम उत्सव व्यापार मेला: बालाघाट में 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक रंग-बिरंगा उत्सव

By bhumendra bisen

Published on: December 22, 2025

Follow Us

आनंदम उत्सव व्यापार मेला: बालाघाट में 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक रंग-बिरंगा उत्सव

---Advertisement---

balaghat news: शहर में नए साल के जश्न से पहले खुशियों और रौनक का माहौल बनने जा रहा है। रोटरी क्लब ऑफ बालाघाट टाइगरर्स द्वारा आनंदम उत्सव व्यापार मेला वर्ष 2025-26 का आयोजन 23 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक बालाघाट के स्थानीय उत्कृष्ट खेल मैदान में किया जाएगा। इस भव्य मेले को लेकर रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा, उद्देश्यों और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी साझा की।

आनंदम उत्सव व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ

रोटरी क्लब बालाघाट टाइगरर्स के अध्यक्ष अभिषेक पांडे ने बताया कि मेले का शुभारंभ 23 दिसंबर को मध्य प्रदेश शासन के खेल मंत्री विश्वास सारंग, सांसद भारती पारदी, पूर्व मंत्री गौरी शंकर बसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकिशोर कावरे, नगर पालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों और रोटरी पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक सरोकारों को भी मजबूती देगा।

स्थानीय व्यापार और नई संस्कृति को मिलेगा मंच

अध्यक्ष ने बताया कि आनंदम उत्सव व्यापार मेला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय छोटे व्यापारियों को सशक्त बनाना है। इस वर्ष विशेष रूप से गुजरी जैसे क्षेत्रों में व्यापार करने वाले छोटे दुकानदारों को स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। साथ ही छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी स्टॉल आमंत्रित किए गए हैं, जिससे शॉल, कपड़े और हस्तशिल्प जैसी नई चीजें शहरवासियों को देखने को मिलेंगी।

मनोरंजन, स्वाद और सामाजिक संदेश

मेले में स्थानीय फूड के साथ नागपुर, अमरावती और गुजरात के स्वादिष्ट व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। बच्चों और युवाओं के लिए नए झूले और आधुनिक मनोरंजन साधन लगाए जाएंगे। उद्घाटन से समापन तक सांस्कृतिक, मनोरंजक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें “एक शाम शहीदों के नाम” विशेष कार्यक्रम भी शामिल रहेगा। पदाधिकारियों ने नागरिकों से 10 दिवसीय आनंदम उत्सव व्यापार मेला का आनंद लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

read also: राजा भोज क्रिकेट टूर्नामेंट 2026: 7 जनवरी से जागपुर मैदान में होगा क्रिकेट महाकुंभ

,

Leave a Comment