Follow Channel
आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और भोजन वितरण, बैहर-बिरसा में पहुंची पोषण सहायता - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और भोजन वितरण, बैहर-बिरसा में पहुंची पोषण सहायता

By Sonu bisen

Published on: August 19, 2026

Follow Us

आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई और भोजन वितरण, बैहर-बिरसा में पहुंची पोषण सहायता

---Advertisement---

बालाघाट जिले के प्रभावित बैहर और बिरसा विकासखंड के गांवों में 18 अगस्त को महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भोजन और पोषण संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। इस दौरान केंद्रों की साफ-सफाई के साथ बच्चों को समय पर भोजन देने की व्यवस्था की गई।

53 आंगनबाड़ी केंद्रों में कराई गई सफाई

प्रभावित क्षेत्र के बैहर विकासखंड के 6 गांवों में 20 आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई कराई गई। वहीं बिरसा विकासखंड के 16 गांवों के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों में भी सफाई व्यवस्था की गई।

इस तरह दोनों विकासखंडों में कुल 53 आंगनबाड़ी केंद्रों में साफ-सफाई का कार्य कराया गया।

1,255 बच्चों को दिया गया भोजन

बैहर विकासखंड के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े 390 बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया गया। बिरसा विकासखंड में 33 आंगनबाड़ी केंद्रों के 865 बच्चों को भोजन दिया गया।

दोनों विकासखंडों को मिलाकर कुल 1,255 बच्चों तक भोजन पहुंचाया गया। इसके अलावा जरूरत के अनुसार घर पर भी भोजन वितरण किया गया।

घर पहुंचाकर 687 महिलाओं और बच्चों को भोजन

बैहर विकासखंड के 9 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े 96 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन पहुंचाकर दिया गया। वहीं बिरसा विकासखंड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों के 591 महिला एवं बच्चों को घर पर भोजन उपलब्ध कराया गया।

इस प्रकार दोनों क्षेत्रों में कुल 687 महिला एवं बच्चों तक घर पर भोजन पहुंचाया गया।

बच्चों और महिलाओं को मिला THR

पोषण सहायता के तहत बैहर विकासखंड के 20 आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े 129 बच्चों को THR का प्रदाय किया गया।

वहीं बिरसा विकासखंड के 33 आंगनबाड़ी केंद्रों के 782 बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को THR उपलब्ध कराया गया।

इस तरह प्रभावित क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से भोजन और पोषण सहायता पहुंचाने का कार्य किया गया। सफाई व्यवस्था के साथ बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराने और जरूरतमंद परिवारों तक घर पर भोजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई।

read also: शिवराज सिंह चौहान 18 अगस्त को पूसा में ‘सप्त धारा ऑफ शक्ति’ की दिलाएंगे शपथ

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment