Follow Channel
कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 21,022 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 21,022 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

By Sonu bisen

Published on: February 17, 2026

Follow Us

कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, 21,022 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

---Advertisement---

balaghat news: जिले में कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा 17 फरवरी को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। कुल 132 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में 21,355 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 21,022 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जबकि 333 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। राहत की बात यह रही कि किसी भी केंद्र से नकल का कोई प्रकरण सामने नहीं आया।

निरीक्षण दल ने किया सतत निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी श्री अश्विनी उपाध्याय ने बताया कि कक्षा 10वीं अंग्रेजी परीक्षा की पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने के लिए निरीक्षण दल ने छह परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। शासकीय हायर सेकेंडरी मॉडल बैहर, उत्कृष्ट विद्यालय बैहर, गुदमा, गढ़ी, परसमाऊ और जैतपुरी केंद्रों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान केंद्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिए गए और यह सुनिश्चित किया गया कि परीक्षा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न हो। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन आयोजन पर संतोष व्यक्त किया है।

read also: कृषि महाविद्यालय मुरझड़ में इंटरनेट सुरक्षा दिवस पर विशेष कार्यशाला, साइबर अपराध से बचाव का दिया संदेश

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment