मध्यप्रदेश के बालाघाट जिला के लांजी क्षेत्र की पुलपुट्टा ग्राम पंचायत में अचानक माहौल गरमा गया है यहां पंचायत के पंचों ने सरपंच विजय सोनवाने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल कर दी है पंचों का कहना है कि लंबे समय से पंचायत के कामकाज को लेकर असंतोष बना हुआ था लेकिन अब हालात ऐसे हो गए कि खुलकर सामने आना जरूरी हो गया
निर्माण कार्यों और पंचायत खर्च पर उठे सवाल
पंचों ने आरोप लगाया है कि गांव में हुए कई विकास कार्यों में नियमों की अनदेखी की गई है पहुंच मार्ग रंतलाब रोड और श्मशान घाट के पास बनी पाइप पुलिया के निर्माण को लेकर गंभीर आपत्तियां जताई गई हैं इसके साथ ही चेक डैम निर्माण की गुणवत्ता और भुगतान प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए गए हैं पंचों का कहना है कि पंचायत में हुए खर्चों का साफ हिसाब कभी उनके सामने नहीं रखा गया जिससे संदेह और नाराजगी बढ़ती गई
योजनाओं की राशि और एकतरफा फैसलों का आरोप
पंचों के अनुसार नलजल योजना के तहत मिली राशि और मकान कर से प्राप्त धन के उपयोग की जानकारी पंचायत को नहीं दी गई इसके अलावा कई विकास कार्यों के फैसले पंचों से चर्चा किए बिना ही ले लिए गए जिससे पंचायत की सामूहिक व्यवस्था कमजोर हुई है पंचों का कहना है कि इससे गांव के लोगों का भरोसा भी प्रभावित हुआ है
कलेक्टर को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग
मामले को लेकर पंचों ने बालाघाट कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है पंचों का कहना है कि उनका मकसद किसी व्यक्ति विशेष को बदनाम करना नहीं बल्कि पंचायत में पारदर्शिता जवाबदेही और ईमानदार प्रशासन सुनिश्चित करना है इसी उद्देश्य से अविश्वास प्रस्ताव का कदम उठाया गया है
read also: कर्तव्य में लापरवाही पर सख्त एक्शन, एसपी आदित्य मिश्रा ने कोतवाली के 6 पुलिसकर्मी किए निलंबित
Leave a Comment