Follow Channel
प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सर्वे तेज, 3,665 लोगों की जांच; 217 मरीज अस्पताल पहुंचे - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सर्वे तेज, 3,665 लोगों की जांच; 217 मरीज अस्पताल पहुंचे

By Sonu bisen

Published on: August 23, 2026

Follow Us

प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सर्वे तेज, 3,665 लोगों की जांच; 217 मरीज अस्पताल पहुंचे

---Advertisement---

प्रभावित ग्रामों में स्वास्थ्य सर्वे और घर-घर स्वास्थ्य निगरानी लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें ग्रामीणों की जांच के साथ दवा वितरण और आवश्यक उपचार कर रही हैं। 22 अगस्त 2026 को चार लोगों को एहतियात के तौर पर बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

217 मरीजों में 196 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज

अभियान के दौरान अब तक कुल 217 मरीजों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। इनमें से 196 मरीज स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। वर्तमान में 21 मरीज उपचाररत हैं और उनकी स्थिति पूर्णतः स्वस्थ बताई गई है।

घर-घर किए जा रहे स्वास्थ्य सर्वे में अब तक 3,665 लोगों की जांच हुई है। इनमें अलग-अलग बीमारियों से प्रभावित 758 मरीज मिले।

इन मरीजों में 196 को अस्पताल में उपचार दिया गया। वहीं, 541 मरीजों का उपचार घर पर ही किया गया और वे स्वस्थ हो चुके हैं।

20 टीमें कर रहीं घर-घर निगरानी

प्रभावित गांवों में 20 सर्वेक्षण टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच और निगरानी कर रही हैं। बीमार व्यक्तियों के परीक्षण और उपचार के लिए 10 चिकित्सा अधिकारी, चार एम्बुलेंस तथा चार पीएम जनमन एएनएमएमयू की सेवाएं लगाई गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सर्वे के दौरान 704 बच्चों को विटामिन-ए, ओआरएस और जिंक की खुराक दी गई। इसके अलावा 664 बच्चों को आयरन सिरप तथा 561 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई।

37 गांवों में 2,531 बच्चों का टीकाकरण

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आज 37 गांवों में कुल 2,531 बच्चों का टीकाकरण किया गया। बच्चों के स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और संबंधित अधिकारी स्वास्थ्य संबंधी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

19 गांवों में कीटनाशक छिड़काव

बीमारी की रोकथाम के लिए प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई और नियंत्रण संबंधी गतिविधियां भी की जा रही हैं। 19 गांवों के 2,550 घरों में कीटनाशक का छिड़काव पूरा किया गया है।

इसके साथ ही 17 गांवों में इंडोर और आउटडोर फागिंग कराई गई। वहीं, 19 गांवों में लार्वा सर्वे का कार्य भी पूरा किया गया है।

जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

प्रभावित ग्रामों में चल रहे स्वास्थ्य कार्यों का जिला पंचायत, बालाघाट के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक सर्राफ (IAS) ने निरीक्षण किया। उन्होंने क्षेत्र में चल रही स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों का जायजा लिया।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सर्वे, उपचार, दवा वितरण और बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य गतिविधियां लगातार संचालित कर रही हैं।

read also: बिठली स्वास्थ्य केंद्र में विजय शाह का बड़ा निर्देश, बढ़ेंगी सुविधाएं और घर-घर होगा स्वास्थ्य सर्वे

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment