लालबर्रा में धान फसलों का निरीक्षण कर कृषि विभाग ने किसानों को बेहतर उत्पादन के लिए जरूरी तकनीकी सलाह दी। उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने 8 अगस्त को विकासखंड के कई गांवों का दौरा किया और खेतों में फसल की स्थिति देखी।
लालबर्रा में धान फसलों का निरीक्षण
ग्राम कोपे में धनेंद्र सिंह ठाकरे के खेत में जेआर-81 धान के साथ ढैंचा का उपयोग पाया गया। खरपतवार नियंत्रण के लिए काउंसिल एक्टिव खरपतवारनाशक का प्रयोग किया गया था।
इसके बाद पाथरी में यशवंत पटले के खेत में भी जेआर-81 धान और ढैंचा की स्थिति देखी गई। बल्हारपुर में चिंतामन चौधरी के खेत में जेआर-10 धान के साथ ढैंचा का उपयोग किया गया था।
अधिकारी ने किसानों को संतुलित पोषण, खरपतवार नियंत्रण और उचित जल प्रबंधन पर ध्यान देने की सलाह दी। साथ ही फसल की नियमित निगरानी और समय पर कृषि कार्य करने के लिए मार्गदर्शन दिया।
Leave a Comment