Balaghat News: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लोकतंत्र का लोकउत्सव भारत पर्व 2026 का भव्य आयोजन 26 जनवरी को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सभागृह, बालाघाट में किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राट सिंह सरस्वार, कलेक्टर श्री मृणाल मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री रमेश रंगलानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। पूरे सभागृह में देशभक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का वातावरण देखने को मिला।
बुंदेली लोकसंस्कृति और नृत्य ने जीता दिल
भारत पर्व 2026 के मंच पर नरसिंहपुर से आए श्री राजेश दुबे एवं उनके साथियों ने पारंपरिक बुंदेली लोकगीतों और बुंदेली शैली में देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी, जिसने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके पश्चात संस्कार कला संघ जबलपुर के श्री कमलेश यादव एवं उनके दल द्वारा बधाई नृत्य, देशभक्ति नृत्य नाटिका तथा राई नृत्य की सशक्त प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मराठी नृत्य ने भी खूब सराहना बटोरी।

प्रदर्शनी और नाटकों ने बढ़ाया कार्यक्रम का गौरव
भारत पर्व 2026 के अंतर्गत जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे दर्शकों ने रुचि के साथ देखा। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति पर आधारित नाटकों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।
read also: परेड से झांकियों तक, बालाघाट गणतंत्र दिवस समारोह बना चर्चा का केंद्र
Leave a Comment