Follow Channel
Balaghat New Year Party 2026: बालाघाट में पहली बार ऐसा DJ Night, 29 दिसंबर को नए साल का ग्रैंड सेलिब्रेशन - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat New Year Party 2026: बालाघाट में पहली बार ऐसा DJ Night, 29 दिसंबर को नए साल का ग्रैंड सेलिब्रेशन

By Sonu bisen

Published on: December 14, 2025

Follow Us

Balaghat New Year Party 2026: बालाघाट में पहली बार ऐसा DJ Night, 29 दिसंबर को नए साल का ग्रैंड सेलिब्रेशन

---Advertisement---

Balaghat New Year Party 2026: नव वर्ष 2026 के स्वागत को लेकर बालाघाट नगर में युवाओं के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी उत्साह को और खास बनाने के लिए 29 दिसंबर की रात “बीजीटी रिदमम यूथ नाइट” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की खास बात यह है कि यह केवल युवाओं तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे परिवार के लिए एक सुरक्षित और मनोरंजक माहौल में आयोजित किया जाएगा। इस खास इवेंट में BTV न्यूज़ मीडिया पार्टनर के रूप में अहम भूमिका निभा रहा है।

29 दिसंबर को सत्य संध्या लॉन में होगा आयोजन

आयोजक मोहित पारथी ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 दिसंबर को हरि ओम नगर स्थित सत्य संध्या लॉन में शाम 6 बजे से शुरू होगा। आयोजन का उद्देश्य नए साल का उत्साहपूर्वक स्वागत करना और बीते साल को यादगार विदाई देना है। उन्होंने कहा कि यह इवेंट यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, लेकिन फैमिली की मौजूदगी भी इसे और खास बनाएगी।

Balaghat New Year Party 2026: बालाघाट में पहली बार ऐसा DJ Night, 29 दिसंबर को नए साल का ग्रैंड सेलिब्रेशन

इंदौर-नागपुर का कल्चर लाएगा BGT Rhythm

हर्षित रहंगडाले ने जानकारी दी कि इस इवेंट के जरिए बालाघाट में इंदौर और नागपुर के पार्टी कल्चर को लाने की कोशिश की जा रही है। पार्टी नाइट के दौरान महाराष्ट्र से डीजे विधि और छत्तीसगढ़ से डीजे जैनी अपनी प्रस्तुति देंगे। उन्होंने कहा कि बालाघाट में इस स्तर का डीजे नाइट पहले कभी आयोजित नहीं हुआ है। इवेंट के एंट्री पास ₹250 सिंगल और ₹400 कपल रखे गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसमें शामिल हो सकें।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पारिवारिक माहौल का भरोसा

रुचि तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम पूरी तरह पारिवारिक माहौल में आयोजित होगा। आयोजन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे, पुलिस प्रशासन, पुरुष और महिला बाउंसरों की तैनाती की जाएगी। बिना पास किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बालाघाट की जनता से अपील की कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाएं।

read also:  बालाघाट में नक्सलवाद का अंत? दो कुख्यात नक्सलियों ने किया फिर आत्मसमर्पण

, , ,

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment