बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat News: कमला नेहरू भवन में गूंजा समाज सेवा का संकल्प, भावुक हुआ शपथ ग्रहण समारोह

By bhumendra bisen

Published on: January 8, 2026

Follow Us

Balaghat News: कमला नेहरू भवन में गूंजा समाज सेवा का संकल्प, भावुक हुआ शपथ ग्रहण समारोह

---Advertisement---

Balaghat News:  पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 7 जनवरी को कमला नेहरू भवन के प्रांगण में जिला मनारमड़ी समाज शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के सभापति, जिला प्रतिनिधि एवं ग्राम अध्यक्ष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास से निकाली गई रैली से हुई, जिसमें सभी पदाधिकारी एकजुट होकर कमला नेहरू भवन पहुंचे।

महापुरुषों को नमन और सामाजिक जागृति का संदेश

कार्यक्रम स्थल पर महात्मा ज्योतिबा राव फुले, माता सावित्रीबाई फुले एवं सम्राट अशोक के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत हुआ और सामाजिक जागृति पर प्रेरणादायक उद्बोधन प्रस्तुत किए गए।

नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली सेवा की शपथ

समारोह में सर्वप्रथम नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष रमेश पंचे को वरिष्ठ उदय सिंह पंचेश्वर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी ब्लॉक अध्यक्षों, कार्यकारिणी सदस्यों, प्रकोष्ठ सभापतियों एवं ग्राम अध्यक्षों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। मंच संचालन उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला अध्यक्ष रमेश पंचे ने किया। यह आयोजन समाज की एकता और सेवा भावना का सशक्त प्रतीक बना।

read also: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026, 35 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, 17 जनवरी को होगा मतदान

Leave a Comment