Follow Channel
BGT Samachar: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026, 35 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, 17 जनवरी को होगा मतदान - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

BGT Samachar: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026, 35 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, 17 जनवरी को होगा मतदान

By Sonu bisen

Published on: January 7, 2026

Follow Us

BGT Samachar: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026, 35 प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला, 17 जनवरी को होगा मतदान

---Advertisement---

BGT Samachar: जिला अधिवक्ता संघ के दो वर्षीय कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव को लेकर जिले भर के अधिवक्ताओं में जबरदस्त उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है। जैसे-जैसे मतदान की तिथि नजदीक आ रही है, चुनावी माहौल और भी गर्माता जा रहा है। इस बार संघ की 17 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के लिए कुल 35 अधिवक्ता प्रत्याशी मैदान में हैं, जिससे मुकाबला बेहद रोचक और बहुकोणीय बन गया है।

नामांकन प्रक्रिया पूरी, अंतिम सूची जारी

निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मंगलवार 6 जनवरी को प्रत्याशियों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई। निर्वाचन समिति के अनुसार कुल 51 नामांकन फॉर्म वितरित किए गए थे, जिनमें से 39 फॉर्म जमा हुए। जांच, नामांकन निरस्तीकरण और नाम वापसी के बाद अब 35 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं। सभी वैध नामांकनों को स्वीकृति दे दी गई है।

प्रमुख पदों पर कड़ा मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए अरविंद राय, आनंद टेमरे, प्रवेश मलेवार और मीना कुरवे के बीच सीधा मुकाबला है। उपाध्यक्ष पद के लिए धर्म धानेश, दिलीप चौधरी और दिनेश्वरी राणा चुनाव लड़ रहे हैं। सचिव पद पर राकेश सिंगारे, महेंद्र मधु बसेन और विक्रम सिंह भूते आमने-सामने हैं। अन्य पदों पर भी मुकाबला काफी दिलचस्प बना हुआ है।

17 जनवरी को मतदान और उसी दिन परिणाम

सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप सोनी ने बताया कि 17 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी और देर रात तक नई कार्यकारिणी के नाम घोषित कर दिए जाएंगे। चुनाव शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की पूरी तैयारी की गई है।

read also : बैगा महोत्सव 2026: पारंपरिक खेलों से गूंजेगा मलाजखंड का प्रगति मैदान

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment