बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat Khabar: जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 से युवाओं में जोश, 9 से 16 जनवरी तक रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ

By bhumendra bisen

Published on: January 5, 2026

Follow Us

Balaghat Khabar: जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 से युवाओं में जोश, 9 से 16 जनवरी तक रात्रिकालीन क्रिकेट महाकुंभ

---Advertisement---

जैन समाज के युवाओं को एक मंच पर जोड़ने और खेल भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जैन प्रीमियर लीग सीजन-3 का भव्य आयोजन आगामी 9 से 16 जनवरी तक स्थानीय उत्कृष्ट स्कूल खेल मैदान में किया जाएगा। इस आठ दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर रविवार को आयोजन स्थल पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, जिसमें टूर्नामेंट से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।

33 रोमांचक मुकाबले, 180 खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

पत्रकार वार्ता में जैन प्रीमियर लीग के सीएमडी श्रेयांश वैद्य ने बताया कि इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिनके बीच 33 रोमांचक मैच खेले जाएंगे। इनमें लीग मैच, दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मुकाबला शामिल होगा। जैन समाज के विभिन्न पंथों और वर्गों से जुड़े लगभग 180 युवा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज भले ही पंथों में विभाजित हो, लेकिन खेल वह माध्यम है जो सभी को जोड़ता है।

रात्रिकालीन आयोजन और बदली हुई व्यवस्थाएं

टूर्नामेंट पूरी तरह रात्रिकालीन होगा और सभी मैच फ्लड लाइट में खेले जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक दर्शक इसका आनंद ले सकें। इस बार लीग मैच 10-10 ओवर, सेमीफाइनल 12 ओवर और फाइनल मुकाबला 15 ओवर का होगा। दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जैन समाज के साथ-साथ सामान्य जनता के लिए भी आकर्षक बैठने की व्यवस्था की गई है।

चाय, फूड स्टॉल और उत्सव जैसा माहौल

आयोजकों ने बताया कि सभी दर्शकों के लिए निःशुल्क चाय की व्यवस्था रहेगी, वहीं पांच फूड स्टॉल भी लगाए जाएंगे। उद्देश्य यही है कि दोपहर से लेकर रात तक लोग परिवार और मित्रों के साथ मैचों का आनंद लें। जैन प्रीमियर लीग सीजन 3 को लेकर खिलाड़ियों और समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

read also: मकर संक्रांति पर बालाघाट में इतिहास बनेगा, बालाघाट खाटू श्याम मंदिर भूमि पूजन, जानिए पूरा कार्यक्रम

Leave a Comment