Balaghat News: राज्य शासन की उपार्जन नीति के तहत जिले के किसानों से आग्रह किया गया है कि वे धान स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया 9 जनवरी तक अनिवार्य रूप से पूरी कर लें। समय पर स्लॉट बुक नहीं कराने की स्थिति में किसानों को समर्थन मूल्य पर धान विक्रय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी आर.के. ठाकुर ने बताया कि शासन द्वारा तय मानक प्रक्रिया के अनुसार उपार्जन के अंतिम 10 दिनों को छोड़कर ही धान स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।
स्लॉट की वैधता और समस्या समाधान
बुक किए गए स्लॉट की वैधता सात कार्य दिवस रहेगी। इसी को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी किसानों से अपील की गई है कि वे देरी न करें और 9 जनवरी से पहले धान स्लॉट बुकिंग करा लें। यदि किसानों को स्लॉट बुक करने में किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो वे खाद्य विभाग के क्षेत्रीय अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क कर समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
read also : मगरदर्रा सर्किल में मादा तेंदुए की मौत से वन विभाग में हड़कंप
Leave a Comment