Follow Channel
Balaghat Tourism Quiz 2026 में बालाघाट की बेटियों का कमाल, प्रदेश में पहला स्थान जीतकर बढ़ाया जिले का मान - Taza Sanket
बालाघाट न्यूज़ मध्य प्रदेश क्रिकेट कृषि भारत शिक्षा सरकारी योजना खेल धर्म

Balaghat Tourism Quiz 2026 में बालाघाट की बेटियों का कमाल, प्रदेश में पहला स्थान जीतकर बढ़ाया जिले का मान

By Sonu bisen

Published on: October 29, 2026

Follow Us

Balaghat Tourism Quiz 2026 में बालाघाट की बेटियों का कमाल, प्रदेश में पहला स्थान जीतकर बढ़ाया जिले का मान

मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय पर्यटन क्विज-2026 में बालाघाट जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बिरसा की टीम ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान के दम पर यह उपलब्धि हासिल की। इस जीत से जिले का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में धार की टीम दूसरे और सीधी की टीम तीसरे स्थान पर रही।

Balaghat Tourism Quiz 2026 में 55 टीमों के बीच मुकाबला

मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें प्रदेश के 53 जिलों के 24 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह 27 अक्टूबर को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ। यहां प्रदेश की 55 टीमों ने मुकाबले में हिस्सा लिया।

खुशबू, महिमा और फाल्गुनी ने दिलाई जीत

बालाघाट की विजेता टीम में कु. खुशबू सोनी, कु. महिमा कावरे और कु. फाल्गुनी मेरावी शामिल थीं। मार्गदर्शक शिक्षक सौरभ कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

समारोह में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने विजेता विद्यार्थियों को नि:शुल्क पर्यटन भ्रमण के टूर पैकेज के कूपन और मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी दिए गए।

हेलीकॉप्टर से पर्यटन भ्रमण की योजना

विजेता टीमों के लिए हेलीकॉप्टर से पर्यटन भ्रमण कराने की संभावित योजना पर भी आश्वासन दिया गया। बालाघाट की सफलता में संयुक्त संचालक जबलपुर घनश्याम सोनी, जिला शिक्षा अधिकारी धनश्री जैन और जिला पर्यटन काउंसिल के नोडल अधिकारी विकास रघुवंशी के मार्गदर्शन एवं योगदान को महत्वपूर्ण बताया गया।

छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Sonu bisen

मेरा नाम सोनू बिसेन है। मैं एक लेखक हु और TazaSanket.com पर लेखन का काम करता हूं। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से मैं मध्य प्रदेश, विशेष रूप से बालाघाट ज़िले की ताज़ा एवं क्रिकेट न्यूज़ और विश्वसनीय लोकल खबरें पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करता हूं

Leave a Comment