मध्य प्रदेश के बालाघाट में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। Balaghat Yoga Competition में 350 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इंदौर संभाग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, जबकि जबलपुर और उज्जैन संभाग के खिलाड़ियों ने भी पदक जीते।
विजेताओं को किया सम्मानित
प्रतियोगिता में 14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। ट्रेडिशनल एकल, आर्टिस्टिक एकल, आर्टिस्टिक पेयर और रिदमिक पेयर स्पर्धाएं आयोजित हुईं।
पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन और योग आयोग अध्यक्ष तपेश असाटी ने विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक गिरी गोस्वामी के अनुसार, स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्यस्तरीय टीम में चयन का अवसर मिलेगा।
Leave a Comment